अगर आपकी हथेली में हैं ऐसी रेखाएं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी बन सकते है करोड़पति
नमस्कार दोस्तों, भला आज के जमाने कौन होगा जिसके मन में अधिक से अधिक धन कमाने की इच्छा न होती। जिससे लेकिन आमतौर पर वही लोग जीवन में हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं जो पूरी लग्न के साथ मेहनत करते हैं।
लेकिन आप अपनी हथेली की रेखाओं को देखकर जान सकते हैं कि लक्ष्मी या संपत्ति के मामले में आप कितने भाग्यशाली हैं। आइए जानते हैं कि आपकी हस्तरेखा क्या कहती है। आपके योग धनवान बनने वाले हैं या नहीं।
1. कारोबार क्षेत्र में करेंगे तरक्की
अगर आपके हथेली में भाग्य रेखा अधिक हैं। गुरु, सूर्य व शनि ग्रह उत्तम हैं तो आपका कारोबार दिन दुगुनी रात चौगुनी करेगा साथ ही आप एक से अधिक कारोबार कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी भाग्य रेखा कटी-फटी है तो आपको नुकसान हो सकता है।
2. बड़ी संपत्ति के बनते हैं मालिक
अगर आपके हथेली में ये रेखाएं हैं तो आप बड़ी संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। आपका हाथ भारी है और भाग्य रेखा मणिबंद्ध से लेकर शनि पर्वत तक जाती हो। साथ ही आपके सभी ग्रह उन्नत यानी उत्तम हों या जीवन रेखा शनि रेखाएं निकलती हों तो आप बहुत बड़ी संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। वहीं अगर शनि पर्वत पर कट, फट हो या फिर ग्रह हाथ में दबा हो तो आपको नुकसान हो सकता है।
3. नहीं होती किसी चीज की कमी
अगर आपकी हथेली पर जीवन रेखा गोल मस्तिष्क और भाग्य रेखाएं निर्दोष हों, साथ में जीवन रेखा से निकलने वाली भाग्य रेखा शाखायुक्त हो तो यह योग धनवान होने के लक्षण हैं। इस तरह के लोगों को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
4. कारोबार के लिए खुलते हैं रास्ते
अगर आपकी हथेली गुलाबी व कोमल है और एक से अधिक भाग्य रेखा होती है साथ ही मस्तिष्क रेखा भी अच्छी हो तो व्यक्ति के पास धन के आगमन के कई रास्त खुल जाते हैं। आपके कारोबार में लगातार विस्तार होता रहता है। वह एक से अधिक कंपनियों के मालिक बनते हैं।
5. विदेशों में भी होती है कंपनी
अगर आपकी हथेली पर भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर हो, चंद्र पर्वत पर ज्ञान रेखा मिले एवं शनि ग्रह उन्नत हो तो व्यक्ति की ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी कंपनी होती है। चारों तरफ से धन का आगमन होता है। वहीं अगर चंद्र पर्वत पर जाल आ जाता है तो ऐसे में नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।
6. करोड़ोंपति होतें है ये लोग
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक आपकी हथेली पर मस्तिष्क रेखा में किसी भी प्रकार का दोष ना हो, साथ ही भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा से निकलती हुई जाती हो और हाथ गुलाबी हो तो ऐसे व्यक्ति की आय करोड़ों में होती है।