हम सभी जानते हैं कि दूध में सबसे ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए अक्सर डॉक्टर सभी को दूध पीने का सलह देते है। क्योंकि दूध हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम लोग अनजाने में दूध के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। सबसे पहले तो दूध के साथ कभी भी दही नहीं खानी चाहिए। इन दोनों के साथ में सेवन करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसलिए दही खाने के एक घंटे बाद दूध पीना चाहिए।
इसके अलावा उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें। आपको बता दें कि दूध पीने के पहले और बाद में और साथ में कोई से भी फल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फल खाते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इससे खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है। दूध और केला भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि दूध और केला दोनों ही कफ बनाता है। इतना ही नहीं दूध और मछली को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
दूध को पूरा आहार कहा जाता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, लैक्टॉस, शुगर और मिनरल सभी तत्व पाए जाते हैं। अगर आप दूध के साथ तला-भुना या नमकीन खातें है तो इनका पाचन आसानी से नहीं हो पाता।