अमूमन लोग सुबह उठकर नहा धोकर काम पर जाते हैं। नहाने से तन-मन को एक फ्रेशनेस मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने का भी एक तरीका होता है, लेकिन अक्सर लोग नहाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण उन्हें नहाने का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। इतना ही नहीं, कई बार तो गलत तरह से नहाने के कारण स्किन को नुकसान भी होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
यह तो हम सभी जानते हैं कि नहाने के लिए हमेशा एक अलग तौलिया रखना चाहिए। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि घर के अधिकतर सदस्य एक ही तौलिए का इस्तेमाल करते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से त्वचा संबंधी समस्याएं होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।
सुबह का वक्त हर किसी के लिए बेहद खास होता है, जिसके कारण व्यक्ति अपने सभी काम जल्दी-जल्दी में निपटाता है। इसी क्रम में कुछ लोग बेहद जल्दबाजी में नहाते हैं। वो नहाने जाते हैं और दूसरे ही पल नहाकर बाहर निकल आते हैं। ऐसा करने से स्किन की सफाई सही तरह से नहीं हो पाती। वैसे जल्दबाजी में नहाने की तरह ही घंटों नहाना भी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। इससे त्वचा शुष्क हो जाती है और खुजली की समस्या भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बाथरूम में नहाने के लिए 10 मिनट से ज्यादा न रुके।
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाना त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता।