मुज़फ्फरनगर पुलिस विभाग द्वारा जनपद में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं और पुलिस सहायता नंबरों की जानकारी दी जा रही है। कॉन्स्टेबल सौरव ने छात्राओं को साइबर क्राइम के विषय में विस्तार से जानकारी दी।