आइए जाने वह 4 टिप्स-
1) पानी- दोस्तों आपने कई बार सुना होगा। अपने पिताजी या दादाजी से सुबह उठकर बासी मुंह पानी जरूर पीना चाहिए। और साइंस भी इस बात को मानती है। अगर आप सुबह उठ कर 1 से 3 गिलास पानी पीते है। तो आपके शरीर की 90% बीमारी ऐसे ही खत्म हो जाती है। और आप स्वस्थ दिखने भी लगते है।
2) अंकुरित चना- आपके शरीर को सबसे ज्यादा पोषण काले चनों से मिलता है। काले चने अंकुरित होने चाहिए। क्योंकि इन अंकुरित चनों में कई सारे विटामिन्स और क्लोरोफिल के साथ फास्फोरस आदि मिनरल्स होते हैं। जिन्हें खाने से शरीर को कोई बीमारी नहीं लगती है। काले चनों को रातभर भिगोकर रख लें। और हर दिन सुबह दो मुट्ठी खाएं। कुछ ही दिनों में र्फक दिखने लगेगा।
3) दूध और केला- रोजाना सुबह नाश्ते के बाद एक केला दूध के साथ खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। दूध और केले को साथ लेने से शरीर में चरबी और शक्ति दोनों बढ़ती है। किसी दुबले व्यक्ति को वजन बढ़ाने और ताकत पाने के लिए यह आसान उपाय जरूर करना चाहिए।
4) मुनक्का- मुनक्का में भी आवश्यक फैटी एसिड्स होते हैं। जो कि वजन बढाते हैं। इसलिए एक महीने तक रोज लगभग 1 चौथाई कप मुनक्के खाना वजन बढ़ाने के लिए अच्छा रहता हैं। रोज रात पानी में भिगोकर कर रख दें। और रोजाना सुबह खाने से भी फायदा मिलता हैं।